Hot News

UP के अपराधियों ने महाराष्ट्र के शोरूम से लूटा करोड़ों का सोना, मुंबई पुलिस और बिहार STF ने किया गिरफ्तार

Bihar STF and Mumbai Police: बिहार STF और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को नवी मुंबई में करोड़ों रुपए के सोना लूट मामले का पर्दाफाश किया. संयुक्त टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

मुंबई में की थी करोड़ों की लूट 

इन आरोपियों के पास से लूट के कई ज्वेलरी भी बरामद किए गए हैं. बताया गया कि नवी मुंबई के नेरुल के एक शोरूम में 22 दिसंबर को अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए के सोने के ज्वेलरी लूट लिए थे. इस सनसनीखेज वारदात के बाद नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

पहचान छिपाकर भागे बिहार 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बिहार भाग आए थे. तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार एसटीएफ से संपर्क साधा. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

आरपियों को मुंबई ले गई पुलिस 

गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई. 

Also read: आखिर इस बिल्ली में खास क्या है? जिसे खोजने में जुटी है पुलिस, मामला जान हो जाएंगे हैरान!

STF ने क्या कहा ? 

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले रामानंद यादव उर्फ आनंद यादव और आजमगढ़ के रहने वाले  रामजन्म गोंड के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद इनकी तलाशी के क्रम में लूट के दो सेट सोने के हार, दो लॉकेट सहित सोने की चेन, चार कान के झुमके और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. 

The post UP के अपराधियों ने महाराष्ट्र के शोरूम से लूटा करोड़ों का सोना, मुंबई पुलिस और बिहार STF ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top