Hot News

Muzaffarpur : शिक्षक के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पेट्रोल पंप के पास सेवानिवृत शिक्षक के घर चार दिन पहले की गयी फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ दोनों आरोपी वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को नवादा नरसिंहपुर रोड में पकड़े गये़ थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को नवादा नरसिंहपुर रोड में दोनों लोडेड पिस्तौल के साथ पकड़े गये़ बदमाश रोहुआ राजाराम निवासी अनमोल कुमार सिंह (30) एवं नरसिंहपुर निवासी अंकित कुमार सिंह (30) है. वाहन चेकिंग में अपर थानाध्यक्ष तेजप्रकाश सिंह भी थे. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि अनमोल कुमार सिंह के पास पिस्तौल थी, जिसमें दो गोली लोड थी. पूछताछ में दोनों ने रोहुआ में फायरिंग करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को रोहुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित सेवानिवृत शिक्षक सतीश कुमार ठाकुर की जमीन के विवाद में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बाइक भी जब्त की गयी है. आरोपी अंकित कुमार सिंह के विरुद्ध सदर, मिठनपुरा तथा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है. वहीं अनमोल कुमार के विरुद्ध मिठनपुरा थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है. दोनों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. विदित हो कि 25 दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने रोहुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित सेवानिवृत शिक्षक सतीश कुमार ठाकुर के घर पर 10 राउंड फायरिंग की थी. एक युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गोलियां चलायी थीं. मामले में पीड़ित सतीश कुमार ठाकुर के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाला था तथा मोबाइल टावर डंप कर जांच की थी. मामले में आठ नामजद सहित दो बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Muzaffarpur : शिक्षक के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top