Hot News

प्रभार सौंपने में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित

बेतिया . प्रभार सौंपने में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने नौतन और मझौलिया प्रखंड के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों पर विभागीय आदेशों की अवहेलना और प्रशासनी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन का आरोप है. नौतन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सनसरैया हिन्दी के प्रधानाध्यापक सह सीआरसीसी हरेंद्र किशोर पाण्डेय पर सीआरसीसी का प्रभार समय पर नहीं सौंपने का आरोप है. इस संबंध में उच्च विद्यालय सनसरैया हिन्दी के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर राम ने शिकायत की थी. वहीं मझौलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोली, चनायनबांध के पूर्व प्रभारी शिक्षक दिलीप कुमार पर भी विद्यालय का प्रभार हस्तांतरित नहीं करने का आरोप है. प्रधान शिक्षिका विशाखा कुमारी की शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए. डीईओ ने बताया कि दोनों शिक्षकों का कृत्य विभागीय अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जो बिहार प्रशासनी सेवक आचरण एवं वर्गीकरण नियमावली-2005 का उल्लंघन है. इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रभार सौंपने में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top