Hot News

Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के नए गाने में दिखा पति-पत्नी का रोमांस, ‘राजा कमरिया तोड़ देबा का’ ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव एक बार अपने नए गाने के साथ आ गई है. हाल ही में उनका नया गाना ‘राजा कमरिया तोड़ देबा का’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. गाने में पति पत्नी के प्यार और नोकझोक को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. करीब 8 घंटे पहले सुर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस गाने को अब तक 2 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. गाने के बीट्स और इसके बोल इस गाने को और भी शानदार बना रहे है. 

गाने की खासियत

गाने की शुरुआत पत्नी से होती है, जो अपने पति से नाराज होकर जाने लगती है. साथ ही उसका पति कान पकड़े उसके पीछे-पीछे उसे मनाने जाता है. इसके बाद पति अपनी पत्नी को कहता है, आज पहले मिलन वाली रात है और आज आपकी कोई भी बात नहीं मानेंगे. तब ही पत्नी बोलती है, मेरे पतली पतली कमर को राजा तोड़ देंगे क्या… इस रोमांटिक गाने में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते है. साथ ही फैंस भी इस गाने को बहुत पसंद कर रहे है और कमेंट में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे है. 

गाने की टीम

इस गाने को गोल्डी यादव और रामस्वरूप फैजाबादी ने अपनी आवाज में गाया है. गाने के बोल गणेश बबुआ ने लिखे है और इसका संगीत अभिराम पंडित ने लिखा है. बता दें, इससे पहले गोल्डी यादव का एक और रोमांटिक गाना ‘अबके सेयान भइलू’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, जिसे 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को गोल्डी यादव ने शिव कुमार विक्कु के साथ मिलकर गया था. अगर आपने गोल्डी का नया गाना अब तक नहीं सुना है, तो जल्द सुन लें. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘परिणय सूत्र’ टेलीविजन पर दस्तक देने को तैयार, जानिए कब और कहां देखें

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Sad Songs: टूटे हुए दिल का सहारा बन रहे है भोजपुरी के ये इमोशनल गाने, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Popular Bhojpuri Songs: शादी से पार्टी तक गर्दा उड़ाने वाले भोजपुरी के टॉप गाने, देखें लिस्ट

The post Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के नए गाने में दिखा पति-पत्नी का रोमांस, ‘राजा कमरिया तोड़ देबा का’ ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top