Hot News

अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति सम्मेलन का आयोजन

खूंटी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में खूंटी विधानसभा के द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी समग्र विकास चाहते थे. अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लेकर उन्होंने काम किया. उनकी सोच को लेकर हम झारखंड को सशक्त राज्य बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जब से हेमंत सोरेन की प्रशासन राज्य में आयी विकास ठप हो गया है. हेमंत सोरेन प्रशासन का लगभग छह साल हो गये, तब से विकास का काम ठप पड़ गया है. कहीं काम शुरू नहीं हुआ कहीं टेंडर का निष्पादन भी नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी जी का सोच है कि 2045 तक हिंदुस्तान विकसित देश की श्रेणी में आये. इस सोच को आगे बढ़ाने और गति देने के लिए राज्य में भाजपा की प्रशासन की जरूरत है. प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़कों से जोड़ कर ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रखी. सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला महामंत्री संयज साहू, विनोद नाग, अर्जुन पहान ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर अटल स्मृति प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया. मौके पर संतोष साहू, कैलाष राम, कृपा सिंधु बेहरा, निखिल कंडुलना, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, अनूप साहू, महावीर राम, मदन मोहन गोप, कलिंद्र राम, किशोर बड़ाइक, मुचिराय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति सम्मेलन का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top