Hot News

कोचिंग स्टॉक की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समस्तीपुर मंडल में 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम तथा कोचों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर केंद्रित है।

इस अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू कोचों में विशेष रूप से गहन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

1. अंडरगियर की गहन जांच:

कोचों के अंडरगियर में लगे सभी अवयवों जैसे बोगी, अंडरफ्रेम, फास्टनर्स, पाइप, जॉइंट्स एवं नमी या गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की मानक प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच की जा रही है। पिटलाइन/सिकलाइन पर कोचों की वेल्डिंग क्रैक, जंग, फास्टनर्स की कसावट, एक्सल बॉक्स, सस्पेंशन सिस्टम, एयर स्प्रिंग, एयर ब्रेक प्रणाली एवं डब्ल्यूएसपी (WSP) सिस्टम की कार्यशीलता की विशेष जांच की जा रही है। असुरक्षित पाए जाने वाले कोचों को सेवा से पृथक किया जा रहा है।

2. ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम:

पारंपरिक कोचों में स्क्रू कपलिंग की कसावट एवं थ्रेड्स की स्थिति की जांच की जा रही है। एलएचबी कोचों में सीबीसी (CBC) कपलर की उचित लॉकिंग, स्टिफनर प्लेट्स एवं माउंटिंग बोल्ट्स की स्थिति की जांच की जा रही है। अमृत हिंदुस्तान एवं वंदे हिंदुस्तान कोचों में सेमी-ऑटोमैटिक/सेमी-परमानेंट कपलर्स की सही सेटिंग, टॉर्क मार्किंग एवं डीटीसी में दोनों सिरों पर सीबीसी की जांच सुनिश्चित की जा रही है।

3. कोचों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर:

पैंट्री कार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) तथा कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। बैटरियों की स्थिति की जांच, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी जांच, वेंट्स एवं जंक्शन बॉक्स की सफाई तथा ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम हेतु आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

4.अधिकारी स्तर पर निरीक्षण:

अभियान के दौरान अधिकारी स्तर पर विशेष निरीक्षण किए जा रहे हैं। मंडल एवं मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न प्रकार के मेल/एक्सप्रेस, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू रेकों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संरक्षा संबंधी कमी की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

इस संबंध में समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि “यात्रियों की संरक्षा हिंदुस्तानीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 15 दिवसीय इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से कोचिंग स्टॉकों की सूक्ष्म जांच कर संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ट्रेन परिचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा संरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगा।”

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top