Hot News

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के दौरान बार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात

Switzerland Explosion 2026 New Year Celebration: स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में रात के समय एक बार में हुए भयंकर विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. इस घटना में कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत की समाचार है. स्विस ब्रॉडकास्टर Schweizer Radio und Fernsehen (SRF) के अनुसार, झुलसे मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि आसपास के अस्पताल इससे निपटने में भारी दबाव का सामना कर रहे हैं. पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियोन ने बताया कि विस्फोट करीब रात 1:30 बजे हुआ. उन्होंने कहा कि उस समय बार में 100 से अधिक लोग मौजूद थे. हालांकि अभी तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर Constellation Bar के बाहर से आग की लपटें और मौके पर पहुंचती आपातकालीन गाड़ियों की कतारें दिखाई गईं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायलों को निकालने और अस्पताल पहुँचाने के लिए “अनगिनत” एंबुलेंस और कई हेलिकॉप्टर तैनात किए गए. कुछ स्विस मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आग नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी से लगी हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी तक विस्फोट का कारण “अज्ञात” है. SRF के अनुसार, वैले कैंटोनल पुलिस इस मामले पर और जांच की जानकारी देने के लिए सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

क्रांस-मोंटाना, स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित एक प्रीमियम और लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट शहर है. यह एक फेमस जगह है, जो स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और अन्य बर्फ वाले स्पोर्ट्सों के लिए जाना जाता है. इस जगह पर नए साल के जश्न के लिए काफी लोग पहुंचे हुए थे. विस्फोट के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का काम शुरू किया. पीड़ितों के परिजनों और रिश्तेदारों के लिए एक हेल्पलाइन भी चालू की गई है, जिसका नंबर 084 811 21 17 है. 

इस शहर में हुई यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि देशभर में सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है. घटना का असर आसपास के शहरों तक महसूस किया गया. Rega एयर रेस्क्यू सेवा के एक डॉक्टर ने फ्रेंच-भाषी चैनल RTS को बताया कि अस्पतालों में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने जनता से अपील की कि वे एकजुट रहें और 1 जनवरी को किसी भी जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहें. यह हादसा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक से कुछ ही हफ्ते पहले हुआ, जो 19 से 23 जनवरी तक दावोस-क्लॉस्टर्स में होने वाली है.

ANI के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

रूस ने दिया पुतिन के घर पर हमले का वीडियो सबूत, लेकिन क्या यह सच है? 

जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?

यूक्रेन युद्ध जीतेंगे… पितृभूमि का भविष्य तय होगा, पुतिन का देश और फ्रंटलाइन सैनिकों के नाम न्यू ईयर मैसेज

The post स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के दौरान बार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top