Hot News

hajipur news. बाइक की ठोकर से पत्नी की मौत, पति घायल, आरोपित गिरफ्तार

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बाइक की ठोकर से एक स्त्री की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर इसकी सूचना थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार नववर्ष के दिन गुरुवार को गरजौल पहाड़पुर निवासी सूरज भगत अपनी 69 वर्षीय पत्नी शांति देवी के साथ पैदल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने वृद्ध दंपती को ठोकर मार दी और भागने लगा. शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को बाइक सहित पकड़ लिया.

घटना में गंभीर चोट लगने के कारण स्त्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया. घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बाइक चालक को आक्रोशितों के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर थाना ले जाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

गुरुवार को वृद्ध दंपती नया साल के मौके पर कहीं घूमने जा रहे थे. तभी घर से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दी. इस घटना में स्त्री की मौत हो गयी. वहीं पति का पैर टूट गया. पुलिस मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई करेगी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

राजेश रंजन

, थानाध्यक्ष, महुआ

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post hajipur news. बाइक की ठोकर से पत्नी की मौत, पति घायल, आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top