Hot News

Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी

Creamy Pumpkin Soup: जाड़े के दिनों में सर्दी-जुकाम तो आम बात है. ऐसे में अगर सूप मिल जाए तो गले को काफी राहत मिलती है. साथ ही यह सूप आपको एनर्जी से भी भर देता है. ठंडी के मौसम में गरमा गर्म सूप पीने से मूड फ्रेश हो जाता है. ऐसे में हम आपको आज क्रीमी पंपकिन (कद्दू) का सूप बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे पीने से आप सेहत के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में भी राहत पा सकते हैं. चलिए आपको क्रीमी पंपकिन का सूप बनाने की रेसिपी बताते हैं.

क्रीमी पंपकिन सूप बनाने की सामग्री

  • कद्दू – 200 ग्राम
  • खरबूजे के बीज – एक चौथाई कप
  • लो फैट क्रीम – आधा कप
  • बटर – तीन बड़े चम्मच
  • काली मिर्च – स्वादानुसार
  • प्याज – एक
  • अदरक का पेस्ट – एक चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
  • मिर्च – एक चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Tomato Soup Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप, इस रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

क्रीमी पंपकिन सूप बनाने की विधि

  • क्रीमी पंपकिन सूप बनाने के लिए पहले सब्जियों को धो लें.
  • फिर कद्दू को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब आप एक कुकर में बटर डाल दें और जब बटर पिघल जाए तो उसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लें.
  • प्याज जब हल्के ब्राउन हो जाए तो उसमें कद्दू के टुकड़े और थोड़ा पानी डालकर 2-3 सीटी लगा दें.
  • अब आप गैस बंद करके कुकर का ढक्कन खुलने तक का इंतजार करें.
  • इसके बाद आप ब्लैंडर में सूप के साथ इसके बीज को भी पीस कर रख लें.
  • फिर आप एक पैन में बटर, सूप और फिर क्रीम डालें.
  • इसमें उबाल आने के बाद आप इसे बंद कर दें और धनिये से गार्निश करके सर्व कर दें.  

इसे भी पढ़ें: Mix Vegetable Soup Recipe for Winter: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट सूप

इसे भी पढ़ें: Manchow Soup Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्पाइसी और फ्लेवरफुल मंचाउ सूप, मिनटों में तैयार

The post Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top