Hot News

Motihari: अलाव से झुलसी महिला, इलाज के दौरान मौत

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव से लगी आग में झुलसने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है. वही भैंस बुरी तरह जल गई है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना गुरुवार की आधी रात को घटी है. मृतक राजदेव सिंह स्व. जीता सिंह के पुत्र है. घटना के समय वह भैंस को कमरे से बाहर निकाल रहे थे. इसी क्रम में आग का गोला उनके शरीर पर गिर गया, जिसके कारण वे आग में चारों तरफ से घिर गए. घर के लोग कुछ समझ पाते. तब तक वे बुरी तरह झुलस गए थे. बाद में परिजन उन्हें लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई है. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है. वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी देते हुए मृतक के भतीजा श्रीभगवान सिंह ने बताया कि मवेशी के घर में रखे अलाव से अचानक आग लग गई. आग की लपटें तीव्र होने के बाद वे भैंस को बाहर निकालने गए थे. इसी दौरान आग में घिर गए. जिसके कारण वे बुरी तरह झुलस गए. उन्होंने बताया कि वे स्वेच्छा से शव का पोस्टमार्टम नही कराए हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: अलाव से झुलसी स्त्री, इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top