Hot News

सर्विस सड़क पर टैक्सियों के ठहराव से लग रहा जाम

कुदरा. नगर पंचायत मुख्यालय की सर्विस सड़क टैक्सी स्टैंड बनकर रह गयी हैं, जिससे यहां प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है. जबकि, इसी रास्ते से प्रशासन की टीम भी आती-जाती है, फिर भी समस्या के समाधान के प्रति कोई पहल नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चेनारी की तरफ आने-जाने वाले टेंपो चालक यहीं पर अपने टेंपो खड़े कर सवारी का इंतजार करते हैं, जिसके चलते अक्सर यहां जाम लगा रहता है. जबकि, इसी रास्ते से होकर ग्रामीण व स्थानीय लोगों को रेलवे स्टेशन, नगर पंचायत कार्यालय, मुख्य बाजार, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, डाकघर, कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठानों पर आना जाना होता हैं, जिससे स्कूल के समय सुबह व दोपहर को जाम की स्थिति काफी विकट हो जाती है. बड़ी बात यह है कि इसी रास्ते से कुदरा पुलिस, सीओ, इओ, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का भी काफिला गुजरता है और जाम में घंटों फंसा रहता है, लेकिन जाम से निजात के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है, जिससे नगरवासियों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सर्विस सड़क पर टैक्सियों के ठहराव से लग रहा जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top