Hot News

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, सीएम के दिल्ली प्रवास का बताया ये कारण

Bihar Politics: पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास पर बड़ा बयान दे दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डील करने दिल्ली गए होंगे. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौर पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार के सीएम राज्य की समस्या को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने तो नहीं गए होंगे, क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि जाने दीजिए, फिर कोई नया डील करने गए होंगे. वहां कोई फिर कोई नया डील होगा, वही करने जा रहे होंगे. उन्होंने कहा कि पहले यह थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं.

रेलवे ने हादसों से सबक नहीं लिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में लोगों की मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी ने किसी को तो इस घटना की जिम्मेवारी लेनी ही होगी. बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने उन हादसों से सबक नहीं लिया. कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह लोग फिर चाहते हैं कोई बड़ा हादसा हो. रेल दुर्घटना तो लगातार हो रही है. प्लेटफार्म पर लोग मर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है.

किसी की जिम्मेदारी तो तय हो

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी न किसी को घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी. बिहार के लोग मारे हैं ,लेकिन बिहार प्रशासन को कोई मतलब नहीं है. कोई अधिकारी उन्हें पूछने वाला नहीं है. आखिर जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनकी जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए. वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग टीबी और अखबार में बने रहने के लिए लालू प्रसाद को गाली देते हैं.

Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी

The post तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, सीएम के दिल्ली प्रवास का बताया ये कारण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top