Hot News

Palak Khichdi Recipe: ठंड में लंच के लिए तैयार करें गरमा-गरम पालक खिचड़ी, जानें बनाने का आसान तरीका

Palak Khichdi Recipe: सर्दियों के मौसम में लंच में गरमा-गरम खिचड़ी मिल जाए तो मजा आ जाता है. ठंड के मौसम में आप पालक खिचड़ी को ट्राई कर सकते हैं. पालक खिचड़ी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. खिचड़ी को आप पापड़, अचार और चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक खिचड़ी बनाने की रेसिपी. 

पालक खिचड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल- 1 कप
  • मूंग दाल- आधा कप
  • पालक- 1 गुच्छा
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (स्वादानुसार)
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • लहसुन बारीक कटा हुआ- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 3 कप
  • घी या तेल- 1 बड़ा चम्मच

पालक खिचड़ी को कैसे तैयार करें?

  • पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 10-15 मिनट भिगो दें. अब एक कुकर में आप चावल और दाल को डाल दें. इसके बाद आप इसमें हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें. इसे 2 सीटी आने तक पका लें. 
  • अब आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसे उबाल लें. इसे पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें. मिक्सी जार में डालकर आप इसे बारीक पीस लें. 
  • अब आप कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीरा डाल दें. जब जीरा चटकने लगे तब आप इसमें हींग, सूखी हुई लाल मिर्च को डाल दें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें. अब आप हरी मिर्च को डालकर भूनें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें. अब आप इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. फिर आप इसमें पालक का पेस्ट और नमक डाल दें.
  • अब आप दाल और चावल के मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से आप धनिया की पत्ती को डाल दें. गरमा-गरम पालक खिचड़ी के ऊपर आप एक चम्मच घी को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

The post Palak Khichdi Recipe: ठंड में लंच के लिए तैयार करें गरमा-गरम पालक खिचड़ी, जानें बनाने का आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top