Hot News

बिजली चोरी के खिलाफ चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान

सहार.

प्रखंड क्षेत्र के अंधारी में बिजली कंपनी के कर्मियों ने जेई चंदन कुमार के नेतृत्व में अंधारी में बिजली चोरी करने के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जहां पांच उपभोक्ताओं पर 171335 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इसको लेकर बिजली कंपनी के जेइ चंदन कुमार के द्वारा चौरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें अंधारी निवासी भगवान दास सिंह के पुत्र लालमोहन सिंह पर बाइपास कर बिजली के उपयोग करने पर 11449 रुपये का जुर्माना और 5821 बकाया राशि, बासगीत सेठ के पुत्र गणेश सेठ पर बाइपास कर बिजली जलाने पर 21039 रुपये और बकाया 31845 तथा सुहागों देवी पर 36664 तथा बकाया 15371 रुपये, फिरंगी महतो के पुत्र कामेश्वर महतो पर बाइपास बिजली जलाने पर 18675 रुपये और शिवजी प्रसाद के पुत्र बीरबल प्रसाद पर बाइपास उपयोग करने में 18713 तथा पूर्व के बकाया 11158 रुपये की जुर्माना लगाया गया, जिसके खिलाफ चौरी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिजली चोरी के खिलाफ चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top