नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : प्रखंड के मनिकपुर पंचायत अंतर्गत अरमौली गांव में सेवानिवृत्त डीएसपी राम बालक सिंह के द्वारा 400 असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत डीएसपी रामबालक सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, वृद्ध,असहाय, दिव्यांग आदि लोगों को कंबल के अभाव में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस निमित्त क्षेत्र के 400 लाभार्थियों के बीच आज कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर आरएसएस के पूर्व संघचालक राम लगन सिंह एवं आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम, समाजसेवी स्वराज पासवान, अधिवक्ता इंद्रदेव राय, केदार सिंह, देवनारायण सिंह, विष्णुदेव पासवान, डॉ. बमबम सिंह, कुंदन कुमार सिंह,रामाआज्ञा सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


