नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर/पटना: समस्तीपुर जिले के लाटबसेपूरा पंचायत निवासी मोटिवेशनल स्पीकर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर अनिल कुमार शर्मा को हिंदुस्तान विजनरी लीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 18 जनवरी, रविवार को पटना में आयोजित समारोह में उन्हें “इमर्जिंग मोटिवेशनल स्पीकर एंड कॉर्पोरेट ट्रेनर ऑफ बिहार” के रूप में प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के कर-कमलों से दिया गया। समारोह का आयोजन बीआईबी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया था, जिसमें साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह, बिहार के वरिष्ठ डॉक्टर, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनिल कुमार शर्मा लंबे समय से युवाओं को प्रेरित करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान पूरे समस्तीपुर जिला और लाटबसेपूरा पंचायत के लिए गौरव की बात है।

