Hot News

टेमा बन्नी गंगा घाट से बालू खनन कर ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

महेशखूंट. अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को गोगरी एसडीपीओ ने जब्त किया है. बताया जाता है कि दो दिन पहले भी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने टेमा बन्नी गंगा घाट से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त की थी, लेकिन पुलिस को देखते ही बालू माफिया ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. खनन निरीक्षक सपना कुमारी के आवेदन पर अवैध खनन का मामले में महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया था. मालूम हो कि बीते 2025 में खनन निरीक्षक ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा था. थाना में कांड संख्या 17/25 दर्ज किया गया था. टेमा बनी गंगा घाट पर दो गड्ढे का मापी किया गया था. मापी बाद 86 लाख रुपये का बालू एवं मिट्टी खनन किये जाने की बात कही गयी थी. उपरोक्त कांड के अनुसंधानकर्ता महेशखूंट थाना के दारोगा देवेंद्र सिंह बीते 6 माह पहले सस्पेंड हो गया. उसके बाद से वह फाइल किसके पास गया पता नहीं चल पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टेमा बन्नी गंगा घाट से बालू खनन कर ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top