Hot News

मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026: आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल

Mithun Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है. सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार ….

आज का राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. काम का सही समय पर प्रबंधन करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे. घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा और मन में कुछ नया करने का विचार आएगा. आज लव में आपकी बातों का असर बहुत होगा, इसलिए मीठी वाणी रखें.

करियर / बिजनेस: बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई अहम डील फाइनल हो सकती है. मीटिंग्स और बातचीत आपके पक्ष में जाएंगी. यात्रा से जुड़े काम सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन जॉब बदलने का प्लान आज टालना ही समझदारी होगी. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग और संतुलन बना रहेगा. घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी रिश्तेदार या मित्र से जुड़ी सकारात्मक समाचार मिल सकती है. आपकी समझदारी से घर का माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा.

लव लाइफ: पार्टनर का पूरा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें. रिश्ते को समय देना आज ज्यादा जरूरी है.

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और आंखों को पर्याप्त आराम दें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी रखें.

आज की सावधानी

कोई भी बड़ा फैसला आज टालें.
सेहत, खासकर आंखों को लेकर लापरवाही न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार)

बुध देव और गणेश जी की पूजा करें.
सुबह दूर्वा अर्पित करें और 11 बार मंत्र जप करें – ॐ बुं बुधाय नमः.
हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.
नोट: यह उपाय मिथुन राशि वालों को एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

The post मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026: आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top