Hot News

एमएमसीएच में फेको विधि से शुरू हुआ मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन

मेदिनीनगर. मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में गुरुवार से अत्याधुनिक फेको मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन शुरू हुआ. इसे लेकर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो ने बताया कि 60 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक फेको मशीन खरीदी गयी है. इसके माध्यम से सहज रूप में मोतियाबिंद का आपरेशन बेहतर तरीके से किया जायेगा. मेडिकल कालेज अस्पताल में इस विधि से आपरेशन शुरू होने के बाद गरीब परिवार के मोतियाबिंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद का नि:शुल्क इलाज व आपरेशन की व्यवस्था एमएमसीएच में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि फेको मशीन स्थापित होने के बाद सामान्य परिस्थितियों में नियमित रूप से मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा.यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी उपलब्धि है. इससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं बेहतर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा एमएमसीएच में नि:शुल्क उपलब्ध है अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि फेको विधि से एमएमसीएच में मोतियाबिंद आपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत होगी. अब लोग मोतियाबिंद के महंगे आपरेशन से बचेंगे. उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में फेको मशीन से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने में 70 से 80 हजार खर्च होता है. यह सुविधा एमएमसीएच में नि:शुल्क उपलब्ध है. अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को इसका विशेष लाभ मिलेगा. एमएमसीएच में बेहतर इलाज की व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि एमएमसीएच में अत्याधुनिक फेको मशीन लगायी गयी है. पलामू वासियों के लिए यह अच्छा संदेश है. एमएमसीएच में बेहतर इलाज की व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है. सिटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी गयी है. अब फेको मशीन से निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन होगा. अस्पताल में सभी तरह की जांच की बेहतर व्यवस्था है. नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने बताया कि फेको मशीन के लगने से विभाग की सेवाओं में सुधार हुआ है. वित्तीय वर्ष में 300 मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित था जिसे पूरा कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एमएमसीएच में फेको विधि से शुरू हुआ मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top