kanya Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार ….
Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल
आज राहत देने वाला दिन भी है और सतर्क रहने का संकेत भी. आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है. यात्रा शुभ रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में की गई गलती कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है. घर के रीति-रिवाजों और रिश्तेदारों के कारण व्यस्तता रहेगी. मीठी वाणी से ही काम बनेगा. पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक आउटिंग या प्लान बन सकता है.
करियर / बिजनेस : आज आपकी समझदारी और बारीक नज़र आपको आगे रखेगी. स्टूडेंट्स पढ़ाई में डिसिप्लिन बनाए रखेंगे और कठिन विषय भी आसानी से समझ पाएंगे. प्राइवेट जॉब में काम की सराहना होगी, कोई जिम्मेदार टास्क मिल सकता है. बिजनेस में नई डील या प्रोजेक्ट पर बात आगे बढ़ेगी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर क्लॉज़ ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने की योजना है तो आज रिसर्च और स्किल अपडेट के लिए दिन अनुकूल है.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा. माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी. किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है. घर से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें. प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आज दस्तावेज़ अच्छे से जांचे.
लव लाइफ: लव लाइफ में स्थिरता रहेगी. पार्टनर आपकी बातों को गंभीरता से समझेगा. सिंगल कन्या राशि वालों की किसी पुराने परिचित से बातचीत फिर शुरू हो सकती है. आज भावनाओं से ज़्यादा व्यवहारिक रहना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट या पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. बाहर का तला-भुना खाने से बचें. नियमित योग, प्राणायाम और समय पर भोजन लाभ देगा. नींद पूरी लें.
आज की सावधानी
हर बात में परफेक्शन ढूंढनें से तनाव बढ़ सकता है.
दूसरों की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा)
मां सरस्वती की पूजा करें.
पीले फूल और पीले फल अर्पित करें.
पुस्तक, कॉपी या पेन को मां के चरणों में रखें.
ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
किसी छात्र को स्टेशनरी या किताब दान करें.
नोट: यह उपाय बुद्धि, एकाग्रता और कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक है.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय
Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम
The post कन्या राशिफल 23 जनवरी 2026: आज अचानक मिल सकती है कोई खुशसमाचारी, सेहत के प्रति रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

