Hot News

Dhanbad News: दलितों के साथ हुआ अन्याय, पूरे देश में दिखेगा असर

धनबाद नगर निगम में मेयर सीट अनारक्षित किये जाने के विरोध में गुरुवार को जिले के दलित संगठनों की ओर से अधिकार रैली निकाली गयी. इससे पूर्व डीआरएम कार्यालय के पास डॉ भीम राव आंबेडकर चौक पर सभी संगठनों का जुटान हुआ. इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मेयर सीट को एससी के लिए आरक्षित करने की मांग लेकर रैली निकाली. नारेबाजी करते हुए सभी रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और सभा की. इस दौरान वक्ताओं ने राज्य प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध किया गया. इधर रैली और सभा के आयोजन के कारण गुरुवार को कोर्ट रोड और रणधीर वर्मा चौक पर जाम लग गया. जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस के जवान जुटे रहे.

समाज देगा प्रशासन को जवाब

अध्यक्षता शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान और संचालन रविदास समाज संघर्ष समिति के संस्थापक दिलीप राम ने किया. शांतनु चंद्रा ने कहा कि मेयर सीट को अनारक्षित कर झारखंड प्रशासन ने दलितों के साथ धोखाधड़ी की है. दलित समाज समाज इसका जवाब देगा.

एससी के लिए आरक्षित हो मेयर पद

दिलीप राम ने कहा कि झारखंड प्रशासन दलितों को अपमानित किया है. प्रशासन से मांग करते हैं कि वर्ष 2022 में जो विधेयक पास किया था, उसी के अनुसार धनबाद में मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित किया जाये.

न्यायालय में चल रहा मामला

शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने नवंबर 2025 में झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी. इसमें राज्य प्रशासन के उस निर्णय को चुनौती दी गयी है, जिसके तहत नगर निगमों में मेयर पद को दो वर्गों-क और ख-में विभाजित किया गया है. याचिका में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद में अनुसूचित जाति की आबादी लगभग दो लाख है. ऐसे में यहां मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना चाहिए था, लेकिन राज्य प्रशासन ने यहां मेयर का पद अनारक्षित कर दिया.

इन्होंने भी किया संबाेधित

सभा को डॉ ओमसुधा, शिव बालक पासवान, सुबल दास, बबलू दास, राज कुमार कनौजिया, राजेश राम, प्रेम बच्चन बौद्ध, प्रमोद कुमार, शंकर पासवान, राजा राम भुईया, जंग बहादुर, लक्ष्मी पासवान, रामानंद पासवान, उमेश ऋषि, बिजय पासवान, संतोष दास, राजू दास, मनोहर दास, तरुण कुमार, रंजीत दास, शंभू पासवान, रमेश कुमार दास, भोला दास, गणेश दास, निर्मला पासवान, राजेश दास, महेंद्र पासवान आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: दलितों के साथ हुआ अन्याय, पूरे देश में दिखेगा असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top