Hot News

विश्व के 160 देशों में करीब 130 करोड लोग बोलते हैं हिंदी : अजय प्रताप

राष्ट्रीय पुस्तकालय में नराकास कोलकाता की बैठक संपन्न

संवाददाता, कोलकातास्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केंद्रीय विपणन संगठन, कोलकाता कार्यालय के समन्वय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की छमाही बैठक का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में संपन्न हुआ. सेल,सीएमओ के कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) एवं अध्यक्ष नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशक प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) डॉ विचित्र सेनगुप्त मौजूद रहे. सेल सीएमओ के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व समिति के सदस्य सचिव प्रशांत ओझा ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया. बैठक में सम्राट राही, आइआरएस, उपाध्यक्ष,सीएमपीटी, अभिजीत घोष, निदेशक (मानव संसाधन), बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड, कैप्टन पी सुनील कुमार, निदेशक (मा.सं) गार्डनरीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, संजय वर्मा, निदेशक (वित्त) एंड्र यूल एंड कंपनी लिमिटेड, एसके घोष, निदेशक (वित्त) बीबीजे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने भी अपने विचार रखे. प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी के व्याख्याता प्रोफेसर वेद रमण ने वैश्विक मंच पर हिंदी की स्थिति विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया. इस अवसर पर नराकास द्वारा हिंदी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किये गये. बैठक में कुल 110 वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के 160 देश में लगभग 130 करोड लोग हिंदी बोलते हैं और यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जानने वाली भाषाओं में से एक है .

संचालन अजय शंकर मिश्र राजभाषा अधिकारी सेल सीएमओ कोलकाता एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार तिवारी ने किया. कार्यक्रम आयोजन में डॉ अमित कुमार दीक्षित, अनूप कुमार, कपिल प्रसाद साव की अग्रणी भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विश्व के 160 देशों में करीब 130 करोड लोग बोलते हैं हिंदी : अजय प्रताप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top