Hot News

CM Nitish Yatra: मुजफ्फरपुर को मुख्यमंत्री देंगे 850 करोड़ का गिफ्ट, सिक्स लेन रोड, हेल्थ केयर सर्विस और क्या-क्या है शामिल?

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज 7वां दिन है. आज वे मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर पहुंचेंगे. यहां वे कई योजनाओं का उद्घाटन और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी करेंगे. इसके साथ ही जीविका दीदियों से बात और मंच से लोगों को संबोधित करेंगे.

850 करोड़ रुपए की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. इनमें सिक्स लेन रोड, गांव की सड़कें, बाइपास रोड, हेल्थ केयर सर्विस, पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा बालिका हॉस्टल, 32 पंचायत प्रशासन भवन के साथ और भी योजनाएं शामिल हैं. साथ ही चंदवारा में बने पुल और बाजार समिति में नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और दूसरे डिपार्टमेंट से जुड़ी योजनाओं का रिव्यू मीटिंग भी करेंगे.

सिक्स लेन रोड का भी करेंगे रिव्यू मीटिंग

मुजफ्फरपुर जिले में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक सिक्स लेन रोड बनाने की मंजूरी मिली थी. लेकिन एनओसी एनएचएआई की तरफ से नहीं मिलने की वजह से इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो सका था. ऐसे में आज अधिकारियों संग सीएम नीतीश सिक्स लेन रोड का रिव्यू मीटिंग करेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान जिन भी योजनाओं की सौगात सीएम नीतीश ने दिया था, उसके पूरे डिटेल पर भी बातचीत की जाएगी.

जिले में ट्रैफिक रूट चेंज

सीएम नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर जाने को लेकर आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. पटना आने वाले लोगों को घर से 2 घंटे पहले ही निकलने की अपील की गई है. जीरोमाइल से बखरी की ओर गाड़ियों का आना-जाना बंद रहेगा. दरभंगा से आने वाली भारी गाड़ियां मैठी टोल प्लाजा से पिलखी पुल से सकरा-मुरौल के रास्ते समस्तीपुर रोड में काजी इंडा जा सकेंगी.

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक रूट में बदलाव को लेकर एसडीओ पूर्वी ने आदेश दिया है. इसे लोगों को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक फॉलो करना होगा.

Also Read: Bihar Tourism: होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश प्रशासन की बड़ी सौगात, मिलेगा 30% तक फाइनेंशियल सपोर्ट

The post CM Nitish Yatra: मुजफ्फरपुर को मुख्यमंत्री देंगे 850 करोड़ का गिफ्ट, सिक्स लेन रोड, हेल्थ केयर सर्विस और क्या-क्या है शामिल? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top