Hot News

Samastipur News:बेलारी में पंचायत सरकार भवन का मुखिया ने किया भूमि पूजन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड की बेलारी पंचायत में अब लोगों को किसी भी काम के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे होगी. इसके लिए शुक्रवार को पंचायत प्रशासन भवन बनाने के लिए वार्ड दस में मुखिया संतोष कुमार झा ने भूमि पूजन कर कार्यारंभ किया. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटकर खुशी का इजहार किया. बता दें कि बेलारी पंचायत में पूर्व से रहे पंचायत भवन टूटने के बाद कभी विद्यालय तो कभी सामुदायिक भवन में चलाये जा रहे थे. मुखिया संतोष कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2001 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद इस पंचायत को अपना भवन नहीं मिला था. कारण इस भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रहा था. उनके अथक प्रयास से ही संभव हो सका है. जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. मौके पर सरपंच योगेन्द्र सिंह,राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी, वार्ड सदस्य मनोज दास, राजेश्वर शर्मा, मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्या संजू कुमारी,नरेश सहनी,सुरेश सहनी, वार्ड सदस्या रेणु देवी, हीरालाल शर्मा, वेद नारायण पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:बेलारी में पंचायत प्रशासन भवन का मुखिया ने किया भूमि पूजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top