भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी में नशेड़ियों ने किसान के खेत में लगी मक्का एवं केला की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया . मामले को लेकर पीड़ित किसान संजय कुमार ने भवानीपुर थाना में एक नामजद एवं तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है. पीड़ित किसान संजय कुमार ने बताया कि तेलियारी गांव में नशेड़ियों का अड्डाबाजी करने की शिकायत उन्होंने भवानीपुर पुलिस से की थी. इसके बाद नशेड़ी प्रवेश साह ने कई लोगों के समक्ष उसे धमकी दी थी. गुरुवार की रात्रि संजय साह के खेत मे लगी मक्का की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया गया . इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post पुलिस से शिकायत करने पर नशेड़ियों ने किसान की फसल काटकर किया बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

