Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आज उनका देश एक खाई के किनारे खड़ा है. बांग्लादेश फिलहाल एक ऐसा देश बन गया है जो घायल है और लहूलुहान है. उन्होंने कहा कि यह अपने सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है. पूरा देश एक विशाल जेल, फांसी का मैदान और मौत की घाटी बन गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में महान मुक्ति संग्राम से हासिल की गई हमारी मातृभूमि अब चरमपंथी सांप्रदायिक ताकतों और विदेशी अपराधियों के भयानक हमले से तबाह हो गई है. हमारी कभी शांत और उपजाऊ जमीन घायल, खून से लथपथ मैदान हो गई है.
दिल्ली | बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, “आज बांग्लादेश एक खाई के किनारे खड़ा है, एक ऐसा देश जो बुरी तरह घायल और लहूलुहान है, और अपने इतिहास के सबसे खतरनाक दौर से गुज़र रहा है। राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में महान मुक्ति संग्राम से हासिल की… pic.twitter.com/GP51Ndbvme
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026
The post ‘घायल और लहूलुहान है बांग्लादेश…’ शेख हसीना का फूटा गुस्सा, कहा- जेल बन गया है पूरा देश appeared first on Naya Vichar.

