Hot News

Bihar Bomb Threat: भागलपुर-सीवान-बेगूसराय-मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Bihar Bomb Threat: बिहार में न्यायिक सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक सनसनीख़ेज़ घटना सामने आई है. भागलपुर, सीवान, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल ने पूरे प्रशासनिक और न्यायिक तंत्र को हिला कर रख दिया.

जैसे ही बेगूसराय जिला जज को धमकी भरा मेल मिला, कोर्ट परिसर में अफ़रा-तफरी मच गई. आनन-फानन में कोर्ट खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया.

कोर्ट कैंपस बना हाई अलर्ट जोन

बेगूसराय सिविल कोर्ट में जिला जज के निर्देश पर माइक से घोषणा कर सभी वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया. कुछ ही देर में पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई.

पूरे परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. हर कोने, हर कमरे और हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई.

मुजफ्फरपुर में भी वही दहशत, वही तैयारी

बेगूसराय के बाद मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. यहां भी एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई. पुलिस अधिकारियों ने दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देखा और आशंका जताई कि यह एक ही साजिश का हिस्सा हो सकता है.

सीवान में एसपी-डीएम को धमकी

सीवान सिविल कोर्ट को लेकर स्थिति और गंभीर हो गई, जब एसपी और डीएम को सीधे धमकी भरा ई-मेल भेजा गया. इसके बाद प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक कोर्ट परिसर में आम लोगों और वकीलों की एंट्री पर रोक लगा दी. पुलिस टीम ने वहां भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.

भागलपुर कोर्ट में भी वही दहशत

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. यह धमकी जजशिप के आधिकारिक ई-मेल आईडी के जरिए दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना देकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का रिक्वेस्ट किया है.

साइबर सेल की नजर

पुलिस और प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह के खतरे को हल्के में नहीं लिया जाएगा. धमकी भरे ई-मेल के सोर्स, आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट की गहन जांच की जा रही है. साइबर सेल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वह जल्द से जल्द उस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचे, जिसने यह साजिश रची है.

घटना के बाद वकीलों और आम लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. सवाल यही है कि इंसाफ के दरबार को दहलाने की यह कोशिश किसने और क्यों की. फिलहाल बिहार के कोर्ट सुरक्षा घेरे में हैं और हर संदिग्ध हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Also Read: Bihar News: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट

The post Bihar Bomb Threat: भागलपुर-सीवान-बेगूसराय-मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top