Floated Cold Coffee Recipe: गर्मियों में ठंडी, क्रीमी और मीठी फ्लोटेड कोल्ड कॉफी का मजा ही कुछ और है. यह सिर्फ स्वाद में बढ़िया नहीं, बल्कि देखने में भी इतनी अपीलिंग लगती है कि पिने वाला खुद को रोक नहीं पाता. ऊपर से डाली गई आइस-क्रीम और चॉकलेट सिरप इसे और भी टेस्टी बना देते हैं. घर पर इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. अगर आप भी गर्मी में कुछ फ्रेश और मजेदार पीना चाहते हैं, तो यह फ्लोटेड कोल्ड कॉफी परफेक्ट है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर में बाजार जैसा फ्लोटेड कोल्ड कॉफी बना सकते हैं.
फ्लोटेड कोल्ड कॉफी बनाने के लिए जरूरी सामान
- इंस्टेंट कॉफी पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- चीनी: 2–3 चम्मच (स्वाद अनुसार)
- ठंडा दूध: 1 कप
- बर्फ के टुकड़े: 4–5
- वनीला या चॉकलेट आइस-क्रीम: 1 बॉल
फ्लोटेड कोल्ड कॉफी बनाने का आसान तरीका
- एक गिलास में कॉफी पाउडर और चीनी डालें.
- इसमें थोड़ा सा गर्म पानी (2–3 चम्मच) डालकर कॉफी और चीनी घोल लें.
- अब ठंडा दूध डालें और अच्छे से मिलाएं.
- गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें.
- ऊपर से 1 बॉल आइस-क्रीम डालें.
- स्ट्रॉ या चम्मच से हल्का हिलाएं और तुरंत सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Clove Water Benefits: लौंग पानी के हैं जबरदस्त फायदे, जानकार आप भी शुरू कर देंगे पीना
यह भी पढ़ें: Tips For Healthy And Long Life: अगर आप भी स्वस्थ और लंबी जिंदगी चाहते हैं तो इन तीन नियमों का पालन करना शुरू कर दें, रहेंगे 100 वर्षों तक निरोग
The post Floated Cold Coffee Recipe: घर पर बनाएं क्रीमी और स्वादिष्ट फ्लोटेड कोल्ड कॉफी, आसान और टेस्टी ड्रिंक appeared first on Naya Vichar.

