Hot News

सिर्फ 14 डिसमिल जमीन के कारण हुआ ‘मौत’ का सौदा! पढ़ें पड़हा राजा हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

Soma Munda Murder Case, खूंटी : खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने सोमा मुंडा पर गोली चलाने वाले सभी शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की पूरी गुत्थी सुलझा दी है. बुधवार को गिरफ्तार किये गये 5 आरोपियों को खूंटी पुलिस पैदल परेड मार्च कराते हुए एसपी कार्यालय गयी, जिसके बाद एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी.

किस वजह से दिया गया था घटना को अंजाम

पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या 7 दिसंबर 2026 को खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआ दाग गांव में तालाब के पास हुई थी. हत्या के पीछे का मुख्य जमीन विवाद था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी दानियल सांगा और सोमा मुंडा के बीच पिछले 10-12 वर्षों से 14 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दानियल ने यह जमीन रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन सोमा मुंडा वहां निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे थे.

Also Read: धनबाद सदर अस्पताल का रास्ता बंद होने पर भड़के अधिवक्ता, बोले- गुरुवार से बंद कर देंगे कोर्ट का कामकाज

अवैध खरीद-बिक्री पर लगातार आवाज उठाते थे सोमा मुंडा

पुलिस अधीक्षक ने बताया यह भी बताया कि सोमा मुंडा स्थानीय स्तर पर CNT जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे. उन्होंने जड़प्पा गांव में 30-32 एकड़ जमीन की बिक्री को ग्राम सभा के माध्यम से रोक दिया था. इसके बाद से कई जमीन कारोबारी उनसे नाराज थे.

किन किन लोगों की हुई गिरफ्तारी

खूंटी की एसआईटी ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें सुमित दंगल सांड, मारकुस सांगा, रोशन मिचियारी, संदीप खलखो, संतोष दंगल सांड शामिल हैं. उनके पास से हत्या में प्रयोग किये गये देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोलियां, रेकी में इस्तेमाल किये गये टाटा टियागो कार, पल्सर मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और घटना के वक्त शूटरों द्वारा पहने जैकेट, हेलमेट और जूते को बरामद किया गया है.

झारखंड बंद का भी किया गया अह्वान

सोमा मुंडा की हत्या के बाद पूरे झारखंड में आक्रोश फैल गया था और झारखंड बंद का आह्वान किया गया था. पुलिस की इस बड़ी सफलता से अब पूरे मामले की गुत्थी सुलझ गयी है. पुलिस का भी दावा है कि उन्होंने मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, स्त्री को हार्टअटैक

The post सिर्फ 14 डिसमिल जमीन के कारण हुआ ‘मौत’ का सौदा! पढ़ें पड़हा राजा हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top