Hot News

Border 2 worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार

Border 2 worldwide Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर किसी तूफान से कम नहीं है. हिंदुस्तान में फिल्म ने छह दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म हर दिन रिलीज के बाद से हर दिन डबल डिजिट कमाई कर रही है, लेकिन छठे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आ गई. फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. आपको बताते हैं कि दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली.

दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?

फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही. इसने अपने पहले चार दिनों 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई कर ली है. मंगलवार और बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई. हिंदुस्तान में इसकी कुल घरेलू कमाई 213 करोड़ हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में 277 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब उम्मीद है फिल्म वीकेंड के अंत तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अपनी इस जबरदस्त कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ (207 करोड़)को पीछे छोड़ दिया है.

image 343
Border 2 worldwide collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार 2

बॉर्डर 2 ने बनाया ये रिकॉर्ड

हिंदी फिल्मों की पहले पांच दिनों की नेट बॉक्स ऑफिस कमाई की सबसे बड़ी ओपनिंग की लिस्ट में बॉर्डर 2 भी शामिल हो गई है. इस लिस्ट में टॉप पर पुष्पा: द रूल- पार्ट 2 है, जिसने पहले पांच दिनों में 332.10 करोड़ रुपये, जवान (282.58 करोड़), पठान (271.00 करोड़) और एनिमल (250.66 करोड़) हैं.

बॉर्डर 3 को लेकर क्या है अपडेट?

बॉर्डर 2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद बॉर्डर 3 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच निर्माता भूषण कुमार ने संकेत दिए हैं कि तीसरा भाग भी जरूर बनेगा. उन्होंने बताया कि वे निर्देशक अनुराग सिंह के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं, जिसे पहले पूरा किया जाएगा. इसके बाद ही बॉर्डर 3 पर काम शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

The post Border 2 worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top