Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
31 जनवरी को इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरिपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
1 से 2 फरवरी के दौरान यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 1-2 फरवरी को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और भरिपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यिः शुष्क रहने की संभावना है.
घने कोहरे और सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान पाली में 4.1 डिग्री, फतेहपुर और लूणकरणसर में 4.4 डिग्री, सिरोही में 4.7 डिग्री, पिलानी व सीकर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पहाड़ी स्थल माउंट आबू में यह 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में घने कोहरे और सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा.
The post Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, 31 से 1 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना appeared first on Naya Vichar.

