फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के ढोलबज्जा के समीप देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय भोगन झा पिता स्व नागेश्वर झा ढोलबज्जा पंचायत वार्ड संख्या 04 थाना फारबिसगंज के रूप में उनके परिजनों ने की. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त वृद्ध एनएच के किनारे से जा रहे थे इसी क्रम में अररिया की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद डाला. इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद काफी देर तक फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर ढोलबज्जा के समीप जाम की स्थिति बनी रही सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. जाम हटवा कर एनएच पर आवागमन सुचारू करवाया.
The post ट्रक की ठोकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत appeared first on Naya Vichar.

