मैनाटांड़. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कौओं की अचानक हो रही मौत ने दहशत का माहौल बना दिया है. गांव व आसपास के इलाकों में सड़क किनारे, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार मृत कौए मिलने से बर्ड फ्लू की आशंका गहराती जा रही है. स्थानीय लोगों नंदन कुमार, दिलीप कुमार, शिवनाथ केसरी, बद्री साह, गफ्फार मियां, सुरेश साह और अर्जुन कुमार ने बताया कि पहले कभी इस तरह कौओं की अचानक मौत नहीं देखी गई. लोगों के अनुसार, स्वस्थ दिखने वाले कौए कुछ ही देर में जमीन पर गिरकर दम तोड़ देते हैं, जो बेहद भयावह है. घटना के बाद ग्रामीण बच्चों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं और पशु-पक्षियों से दूरी बना रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है. फिलहाल स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन बेजुबान पक्षियों की यह मौत पूरे इलाके के लिए गंभीर चेतावनी बन गई है. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरमानुल्लाह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से कौओं की मौत हो रही है.
The post मैनाटांड़ में रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका appeared first on Naya Vichar.

