आरा
. महंथ महादेवानंद स्त्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज के एनएसएस तथा लिटरेरी क्लब एवं एमिटी विश्वविद्यालय,पटना के इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नरेंद्र प्रताप पालित, डॉ स्मृति चौधरी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुंदन कुमार ने किया. प्राचार्य प्रोफेसर पालित ने कहा कि हिंदुस्तान लोकतंत्र की जननी है तथा यह बुद्ध काल में यहां प्रचलित था. हिंदुस्तान का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. लोकतंत्र की सफलता का आधार मतदान हैं, इसलिए अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र में अपना मतदान करना चाहिए. मतदान प्रलोभन हीन तथा स्वविवेक से करना चाहिए. इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 44 छात्राओं ने भाग लिया. प्रियांशी सिंह, कल्पना कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा अनुपम प्रभा को मतदाता जागरूकता अभियान में अच्छे कार्य के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रो राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ तसनीम फातिमा, डॉ अनुपमा, डॉ स्मिता, डॉ सुमाइला, डॉ पूनम, डॉ सरोज, डॉ अमरेश, डॉ राकेश, डॉ युगल आदि शिक्षक उपस्थित थे.
The post हिंदुस्तान लोकतंत्र की जननी है : डॉ नरेंद्र appeared first on Naya Vichar.