Hot News

विशेष विद्यालय अध्यापक परीक्षा में 7010 हुए शामिल

संवाददाता,पटना

बीपीएससी ने विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा गुरुवार को आयोजित की. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया. विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा एक से पांचवीं के लिए 5534 और कक्षा छठी से आठवीं के लिए 1745 पद शामिल हैं. इसमें 7364 अभ्यर्थियों में 7010 उपस्थित हुए. परीक्षा दो शिफ्टों में हुई. पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12:30 बजे तक प्राइमरी टीचर (क्लास 1–5) के लिए हुई. इसमें हिंदी, उर्दू, बंगाली की परीक्षा हुई. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक मिडिल टीचर (क्लास 6–8) के लिए परीक्षा हुई. इसमें गणित व विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न औसत थे.

जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी परीक्षा में 304 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

इसके साथ ही गुरुवार को बीपीएससी ने स्पोर्ट्स विभाग, बिहार के अधीन बिहार स्पोर्ट्स सेवा संवर्ग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा 30 जनवरी को भी आयोजित की जायेगी. जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी के लिए 454 में 304 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. वहीं, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के लिए 548 परीक्षार्थियों में 482 उपस्थित हुए.

The post विशेष विद्यालय अध्यापक परीक्षा में 7010 हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top