Hot News

बहन की चीख सुनाई दी, 5 मिनट के बाद जीजा का कॉल आया कि काजल मर गई, भाई ने बताई पूरी बात

Swat Commando Murder : 27 साल की दिल्ली पुलिस की स्वाट कमांडो की मौत को लेकर मचे हंगामे के बीच परिजनों का रिएक्शन सामने आया है. काजल के भाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स् पर शेयर किया है. वीडियो में भाई निखिल कहता दिख रहा है कि उन्हें एक फोन कॉल आया. कॉल में उन्होंने अपनी बहन की चीखें सुनीं. इसके करीब पांच मिनट बाद जीजा का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि काजल की मौत हो गई है.

निखिल के मुताबिक, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनके घर में घरेलू हिंसा हो रही थी. पति के माता-पिता, भाई और बहन लगातार ज्यादा दहेज की मांग करते थे. शुरुआत में हालात सामान्य थे, लेकिन बाद में पति भी वैसा ही व्यवहार करने लगा. निखिल ने कहा कि काजल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन-डेड हो चुकी थी. इलाज संभव नहीं था. यह घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है. परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी में कीमती सामान देने के बावजूद पति के परिवार की ओर से दहेज का दबाव बनाया जा रहा था.

भारी डम्बल से सिर पर किया गया वार

न्यूज  एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वाट कमांडो की उसके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या से पहले के क्षण और भी भयावह थे. पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया. मृतका काजल चौधरी के भाई निखिल ने 22 जनवरी की उस भयावह घटना के बारे में कांपती आवाज में बताया, जब काजल के पति अंकुर ने कथित तौर पर भारी डम्बल से उसके सिर पर वार किया था. उन्होंने कहा कि उसने (अंकुर ने) मुझे फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने को कहा, और कहा कि इसे पुलिस द्वारा सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. (फिर) उसने मुझे बताया कि वह उसे (काजल को) मार रहा है… और फिर, मैंने उसकी चीखें सुनीं.

The post बहन की चीख सुनाई दी, 5 मिनट के बाद जीजा का कॉल आया कि काजल मर गई, भाई ने बताई पूरी बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top