Hot News

Mirch Lahsun Achar: हर डिश के लिए लाजवाब मिर्च-लहसुन का अचार, ऐसे करें तैयार 

Mirch Lahsun Achar: हिंदुस्तान के खाने में अचार केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खाने में मसाले और खुशबू का तड़का भी देता है. ऐसे में अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो मिर्च-लहसुन का अचार आपके खाने का मजा दोगुना कर सकता है. इस अचार को आप सिर्फ दाल-चावल के साथ नहीं, बल्कि पराठे, रोटी या स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर कुछ आसान सामग्री और स्टेप को फॉलो करके मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि. 

मिर्च लहसुन का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी मिर्च – 250 ग्राम (धोकर सुखाई हुई)
  • लहसुन – 100 ग्राम (छिले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • सरसों का तेल – 100 ग्राम 
  • नमक – 2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

मिर्च लहसुन का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप हरी मिर्च को धोकर अच्छे से सुखा लें. अब लहसुन के छिले हुए टुकड़े को तैयार रखें. 
  • अब एक बर्तन में हरी मिर्च और लहसुन डालें. इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तब सरसों के दाने डालें. अब तेल को हरी मिर्च और लहसुन के मिश्रण में डाल दें. 
  • इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, इसके बाद आप अचार को एक कांच के जार में भर दें. अचार को धूप में 2-3 दिन रखें, हर दिन जार को अच्छे से हिलाते रहें. 
  • अब तैयार है आपका तीखा और स्वादिष्ट मिर्च लहसुन का अचार. 

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

The post Mirch Lahsun Achar: हर डिश के लिए लाजवाब मिर्च-लहसुन का अचार, ऐसे करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top