Hot News

बिहार के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए नया मौसम अपडेट जारी किया है. यह चेतावनी 1 फरवरी तक तक के लिए जारी हुआ है. इस दौरान बिहार के कई हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम हो सकती है. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

image 362
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बिहार के इन जिलों में अलर्ट

उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ने की आशंका है. दक्षिण और पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्का बदलाव दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस सबौर, भागलपुर में रिकॉर्ड किया गया है. पटना, मुजफ्फरपुर, गया और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इससे सुबह और रात में ठंड का अहसास जारी है.

image 363
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का पूर्वानुमान

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी पटना के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 30 और 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 1 और 2 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इन दिनों अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहेगा.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें. सुबह जल्दी यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है. बिहार में ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, लेकिन कोहरे का असर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 27 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा, प्रशासन खर्च करेगी 519 करोड़

The post बिहार के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top