Hot News

अजित पवार मौत मामला: क्या विमान के साथ हुई थी छेड़छाड़? प्लेन एक्सीडेंट की CID ने शुरू की जांच

Ajit Pawar Death Case: बारामती में हुए अजित पवार के विमान हादसे की जांच महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (CID) ने शुरू कर दी है. इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी. विमान लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य पुलिस ने 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुई दुर्घटना के बाद दर्ज आकस्मिक मौत के मामले में सीआईडी ​​जांच के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.

सीआईडी ने शुरू की हादसे की जांच

महाराष्ट्र प्रशासन ने गुरुवार को यह मामला सीआईडी (CID) को सौंप दिया, जिसके बाद सीआईडी ने आज (30 जनवरी) से इस घटना की की जांच शुरू कर दी है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया “पुणे ग्रामीण पुलिस ने हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और इसे सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया गया है.” अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ​​की एक टीम पुणे ग्रामीण पुलिस से संबंधित दस्तावेज हासिल करेगी. उन्होंने बताया कि टीम बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटना स्थल का भी दौरा करेगी.

क्या विमान में की गई थी छेड़छाड़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईडी अजित पवार के मुंबई से बारामती की यात्रा शुरू करने से पहले विमान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई थी या नहीं इसकी भी जांच करेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने भी दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की हुई थी मौत

एक निजी विमान में सवार अजित पवार समेत पांच लोगों की बुधवार (28 जनवरी) सुबह बारामती में हवाई पट्टी के नजदीक हुए हादसे में मौत हो गई थी. इस घटना में मारे गए अन्य लोगों में कैप्टन सुमित कपूर शामिल थे. सुमित कपूर को 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था और सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था. विमान में सवार लोगों में पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं. (इनपुट भाषा)

Also Read: Maharashtra Politics : अजित पवार एनसीपी के दोनों गुट को लाने वाले थे साथ, करीबी का दावा

The post अजित पवार मौत मामला: क्या विमान के साथ हुई थी छेड़छाड़? प्लेन एक्सीडेंट की CID ने शुरू की जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top