Hot News

Australian Open: चोट से जूझते अल्काराज ने रचा इतिहास, 5 घंटे के महामुकाबले में ज्वेरेव को चटाई धूल

Highlights

Australian Open: मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में शुक्रवार को टेनिस इतिहास का एक ऐसा पन्ना लिखा गया, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz)  ने अपनी जांघ और कमर की गंभीर चोट को मात देते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) को एक मैराथन मुकाबले में हरा दिया. करीब 5 घंटे तक चले इस मैच में अल्काराज ने अपनी जिद और जुनून से साबित कर दिया कि उन्हें भविष्य का सुपरस्टार क्यों कहा जाता है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही 22 साल के अल्काराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं.

शुरुआती दबदबा और ज्वेरेव की तगड़ी फाइट

मैच की शुरुआत में अल्काराज पूरी लय में नजर आए. उन्होंने पहले सेट में ज्वेरेव की सर्विस ब्रेक करते हुए 6-4 से बढ़त बनाई. दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. ज्वेरेव एक समय 5-2 से आगे थे, लेकिन अल्काराज ने हार नहीं मानी और सेट को टाई-ब्रेकर तक खींच ले गए. करीब डेढ़ घंटे चले इस सेट को अल्काराज ने 7-6 से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी.

कोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और मेडिकल ब्रेक

तीसरे सेट के दौरान मैच ने तब करवट ली जब अल्काराज अपनी दाहिनी जांघ और कमर को पकड़कर बैठ गए. उन्हें गंभीर ऐंठन (Cramps) की वजह से मेडिकल टाइम-आउट लेना पड़ा. इसे लेकर कोर्ट पर काफी विवाद भी हुआ. ज्वेरेव चेयर अंपायर पर भड़क गए क्योंकि नियमों के मुताबिक ऐंठन के लिए मेडिकल ब्रेक नहीं मिलना चाहिए. इसका फायदा ज्वेरेव को मिला और उन्होंने अगले दो सेट 7-6, 7-6 से जीतकर मैच को पांचवें सेट में पहुंचा दिया.

पांचवें सेट में अल्काराज की जादुई वापसी

आखिरी सेट में ऐसा लग रहा था कि अल्काराज की हिम्मत जवाब दे जाएगी. ज्वेरेव 3-1 से आगे थे, लेकिन चोटिल अल्काराज ने पट्टी बांधकर स्पोर्ट्सना जारी रखा. दर्शकों के शोर के बीच उन्होंने अविश्वसनीय वापसी की. उन्होंने न सिर्फ स्कोर 5-5 किया, बल्कि ज्वेरेव की मानसिक थकान का फायदा उठाते हुए आखिरी सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया. उनकी इस फुर्ती ने ज्वेरेव को पूरी तरह हैरान कर दिया.

इतिहास रचने के करीब अल्काराज

अल्काराज अब अपने ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ को पूरा करने से महज एक कदम दूर हैं. अगर वह रविवार को फाइनल जीत जाते हैं, तो वह चारों बड़े खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. खिताबी मुकाबले में उनका सामना नोवाक जोकोविच या यानिक सिनर से होगा.

मैच का स्कोरकार्ड एक नजर में:

सेट कार्लोस अल्काराज अलेक्जेंडर ज्वेरेव नतीजा
पहला सेट 6 4 अल्काराज जीते
दूसरा सेट 7 (6) 6 (5) अल्काराज जीते
तीसरा सेट 6 7 ज्वेरेव जीते
चौथा सेट 6 7 ज्वेरेव जीते
पांचवां सेट 7 5 अल्काराज जीते

ये भी पढ़ें-

Australian Open: आज मेरी छुट्टी होने वाली थी, 2 सेट हारने के बाद कैसे जीते जोकोविच?

Australian Open: नोवाक जोकोविच का ऐतिहासिक कारनामा, ग्रैंड स्लैम में पूरी की 400 जीत, फेडरर की भी बराबरी की

The post Australian Open: चोट से जूझते अल्काराज ने रचा इतिहास, 5 घंटे के महामुकाबले में ज्वेरेव को चटाई धूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top