ED Raid in Bengal : जांच एजेंसी ईडी ने पश्चिम बंगाल में कोयले के ‘अवैध’ खनन और परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन केस) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दुर्गापुर जिला के विभिन्न शहरों में ईडी की ओर से सर्च अभियान शुरू होने से खलबली मच गई.
ईडी अधिकारियों की टीम सुबह दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप निवासी कारोबारी प्रबीर दत्ता, अंबुजा निवासी पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल, पाण्डेश्वर निवासी शेख मयजुल, कॉकसा के हसन शेख के अलावा कई इलाको में सर्च ऑपरेशन चला रही है. ख़बर लिखे जाने तक कई और इलाको में अभियान चलने की समाचार आई है.
STORY | ED raids in West Bengal linked to coal mining, transportation case
The Enforcement Directorate on Tuesday conducted searches at multiple locations in West Bengal as part of a money laundering investigation into a case of alleged illegal mining and transportation of coal,… pic.twitter.com/ZF8w8pfjWL
— Press Trust of India (@PTI_News) February 3, 2026
सूत्रों की माने तो ईडी अधिकारी संबंधित घर में घुसकर अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है.
The post ED Raid in Bengal : पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी, इन लोगों के ठिकानों पर पहुंची टीम appeared first on Naya Vichar.

