iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R जल्द ही हिंदुस्तान में लॉन्च करने वाला है. कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसकी खास जानकारी सामने ला रही है. हाल ही में पता चला है कि इस फोन में जबरदस्त 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. ये iQOO 15 की 7,000mAh बैटरी से भी बड़ी है. लेकिन बैटरी बड़ी होने के बावजूद फोन स्लिम और स्टाइलिश रखा गया है. इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी.
iQOO 15R की परफॉर्मेंस
iQOO ने पहले ही इशारा दे दिया है कि उसका आने वाला मिड-फ्लैगशिप फोन काफी दमदार होने वाला है. कंपनी इसमें नया ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देने वाली है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. दावा किया जा रहा है कि फोन ने AnTuTu पर 3.5 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. वहीं कंपनी का कहना है कि इसमें CPU परफॉर्मेंस करीब 36% तक बेहतर होगी और AI से जुड़े कामों के लिए NPU परफॉर्मेंस लगभग 46% तक ज्यादा मजबूत मिलेगी.
Big battery. Slim build. No compromises.
The iQOO 15R stands tall as India’s Slimmest Smartphone in 7600mAh Category*, bringing long-lasting power without the bulk.
Designed to feel light in hand, yet ready to go the distance through your day and beyond.
Because endurance is… pic.twitter.com/mQjkhbP8H4
— iQOO India (@IqooInd) February 3, 2026
इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो अडाप्टिव स्क्रीन स्विचिंग के साथ आएगा. iQOO 15R में Q2 गेमिंग चिप भी मिलने की उम्मीद है. ये चीज दिखती है ये फोन खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन की गई है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन OriginOS 6 पर रन कर सकता है.
24 फरवरी को लॉन्च होगा iQOO 15R
इसके अलावा कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि आने वाला फोन Dark Knight कलर में भी मिलेगा. वहीं, हिंदुस्तान में इसे ब्लू कलर ऑप्शन में भी लॉन्च करने की झलक दिखा दी गई है. हालांकि इस रंग का नाम अभी तक कंपनी ने रिवील नहीं किया है. उम्मीद है कि iQOO 15R की लॉन्च डेट (24 फरवरी) करीब आते-आते फोन से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ जाएंगी.
यह भी पढ़ें: Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म
The post लॉन्च से पहले iQOO 15R की बैटरी डिटेल्स आयी सामने, परफॉरमेंस के मामले में भी फोन जबरदस्त appeared first on Naya Vichar.

