Kesar Thandai Recipe: केसर ठंडाई हिंदुस्तान की एक पारंपरिक और स्वादिष्ट पेय है, जिसे खास तौर पर होली, महाशिवरात्रि और गर्मियों के मौसम में पिया जाता है. बादाम, सौंफ, खसखस और खुशबूदार केसर से बनी यह ठंडाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर को ठंडक और ताजगी भी देती है. बाजार की ठंडाई की तुलना में घर पर बनी केसर ठंडाई ज्यादा शुद्ध, हेल्दी और खुशबूदार होती है. अगर आप गर्मी में कुछ ठंडा, पौष्टिक और पारंपरिक पीना चाहते हैं, तो केसर ठंडाई एक बेहतरीन विकल्प है.
केसर ठंढाई बनाने के लिए जरूरी सामान
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- केसर – 10–12 धागे
- बादाम – 10–12
- काजू – 8–10
- पिस्ता – 8–10
- खसखस – 1 टेबलस्पून
- सौंफ – 1 टेबलस्पून
- काली मिर्च – 6–8 दाने
- इलायची – 4–5
- गुलाब जल – 1 टेबलस्पून
- चीनी – स्वादानुसार
केसर ठंडाई बनाने का आसान तरीका
ड्राई फ्रूट्स भिगोएं
बादाम, काजू और पिस्ता को 3–4 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें. बादाम के छिलके उतार लें.
मसाला पेस्ट तैयार करें
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, सौंफ, खसखस, काली मिर्च और इलायची को थोड़ा सा दूध डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें.
दूध उबालें
एक पैन में दूध को धीमी आंच पर उबालें. जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसमें केसर के धागे डाल दें.
ठंडाई तैयार करें
अब दूध में तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी डालें. 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गुलाब जल मिलाएं.
ठंडा करें और परोसें
ठंडाई को ठंडा होने दें. चाहें तो फ्रिज में रखकर अच्छी तरह ठंडा करें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और केसर से सजाकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
The post Kesar Thandai Recipe: बाजार जैसी नहीं, इससे भी बेहतर, एक बार ट्राई करें ये केसर ठंडाई appeared first on Naya Vichar.

