नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत प्रशासन भवन में न्याय मित्र आशना उर्फ आशु सोलंकी ने लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक किया. मौके पर बुधामा पंचायत के सरपंच सह संघ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व न्याय मित्र आशना ने कहा 14 मार्च 2026 को लोक अदालत है, जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी मामला, जैसे लंबित मामला कोर्ट में चल रहा हो आदि विषयों पर सुनवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया पंकज कुमार सिंह, उप सरपंच रणवीर कुमार, पंच नीलम देवी, भाजपा नेता गणगण चौधरी, शालिग्राम हिंदुस्तानी, बबलू मंडल, शुरेश मंडल आदि मौजूद थे.
The post लोक अदालत को लेकर लोगों को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.
