Hot News

कालीपहाड़ी में भीषण आग, डटे दमकल व पुलिसकर्मी

पुरुलिया.

बुधवार दोपहर ऐतिहासिक जयचंडी पहाड़ के नंदुआड़ा क्षेत्र स्थित कालीपहाड़ी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने पहाड़ी के बड़े हिस्से से धुआं उठते और कई स्थानों पर तेज आग की लपटें उठती देखी गयीं. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व रघुनाथपुर थाने की पुलिस को अवगत कराया गया. स्थानीय लोग, दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गये, लेकिन पहाड़ी की अधिक ऊंचाई के कारण फायर ब्रिगेड का पानी ऊपर तक नहीं पहुंच सका. इसके बाद बैटिंग पद्धति अपना कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. दमकल अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच जारी है. समाचार लिखे जाने तक पहाड़ के कुछ हिस्सों में धुआं दिखाई दे रहा था. दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे हालात पर लगातार निगरानी बनाये हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आग से पहाड़ के जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों और पक्षियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

The post कालीपहाड़ी में भीषण आग, डटे दमकल व पुलिसकर्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top