सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस के डीजल पंप का निरीक्षण बुधवार को रांची विजिलेंस टीम ने किया. टीम में शामिल दोनों अधिकारियों ने डीजल पंप के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पंप में लगे मीटर, डीजल इश्यू रजिस्टर आदि का मिलान किया. कर्मचारियों से डंपर, डोजर, ड्रिल आदि मशीनों में डीजल इश्यू के बारे पूछताछ की. मौके पर क्षेत्र के यू कुमार, प्रोजेक्ट अभियंता एक्स एससी मांझी, सहायक अभियंता लोकेश लोहार प्रोजेक्ट अभियंता इएंडएम सुमन कुमार आदि थे.
The post Bokaro News : विजिलेंस टीम ने डीजल पंप का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.
