Dhanbad News: धनबाद रांची इंटरसिटी 2.42 घंटे व कोलफील्ड एक्सप्रेस सवा घंटे खड़ी रही
Dhanbad News: तेतुलमारी और बांसजोड़ा के बीच ओवर हेड लाइन में खराबी आने से ट्रेनों का परिचालन बुधवार को प्रभावित रहा. सुबह 5.15 बजे ब्रेक डाउन होने के कारण 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.42 घंटे धनबाद स्टेशन पर खड़ी रही. वहीं 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस 1.10 घंटे खड़ी रही. ट्रैक्शन विभाग ने बांसजोड़ा पहुंच कर खराबी को दूर किया. इसके बाद परिचालन शुरू हुआ.
यात्रियों को हुई परेशानी
इंटरसिटी को सुबह 5.40 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना होना था. लेकिन ट्रेन 8.22 बजे धनबाद स्टेशन से खुली. करीब 2.42 घंटे धनबाद स्टेशन में खड़ी रही. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे की जगह 7.09 बजे रवाना हुई.
इंसुलेटर ट्रिप करने ठप हो गयी थी बिजली की आपूर्ति
बताया जाता है कि बांसजोड़ा में बुधवार की सुबह रेलवे का इंसुलेटर ट्रिप कर गया. इसके कारण तेतुलमारी से बांसजोड़ा तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी और ट्रेनें फंसी रही. बांसजोड़ा स्टेशन के पास रेलवे साइडिंग है, जहां से डस्ट उड़कर ओवर हेड तार में बैठ जाता है. इसके कारण इंसुलेटर ट्रिप कर जाता है.
The post Dhanbad News: ओवर हेड लाइन में खराबी, घंटों विलंब से खुली इंटरसिटी appeared first on Naya Vichar.

