Hot News

सामूहिक विवाह समारोह की सफलता के लिए पंचायत प्रभारी बनाये गये

पिपरवार. भाजपा पिपरवार मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को रामलाल महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रस्तावित 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से इस विवाह समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित समारोह में पिपरवार मंडल से भी दो कन्याओं का भी विवाह होगा. इस अवसर पर सर्वसम्मति से सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत से प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया गया. किचटो पंचायत से जगदीश महतो व इन्ना देवी, बचरा दक्षिणी पंचायत से अरूण सिंह व रीना देवी, बचरा उत्तरी पंचायत से मंगल साहू, चुरामन महतो व दिलेश्वर महतो, पताल पंचायत से डॉ. नारायण साहू व जितेंद्र साहू का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार उक्त सामूहिक विवाह समारोह आठ फरवरी को रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित किया जायेगा. मौके पर रवींद्र कुमार सिंह, धनराज भोगता, सुखी गंझू, धीरेंद्र कुमार शर्मा, शिवम साहू, करण महतो, निर्मल भुइयां, सरिता देवी, केवल गंझू, कौलेश्वर गंझू, वासुदेव गंझू, जगदीश महतो, रीझन गंझू, कीनू गंझू, चुरामन महतो, जगदीश महतो, कृष्णा मुरारी मोदी आदि उपस्थित थे.

The post सामूहिक विवाह समारोह की सफलता के लिए पंचायत प्रभारी बनाये गये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top