Hot News

Tata Steel Adventure Foundation Signs MoU with SAIL’s MTI : टीएसएएफ और सेल एमटीआइ के बीच हुआ एमओयू

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआइ) के बीच गुरुवार को एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) हुआ. टीएसएएफ व सेल के बीच यह समझौता 25 जनवरी 2028 तक रहेगा. समझौता ज्ञापन पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) व टीएसएएफ के चेयरमैन डीबी सुंदर रामम और सेल के कार्यकारी निदेशक (ह्यूमन रिसोर्सेस, लर्निंग एंड डेवलपमेंट) संजय धर ने हस्ताक्षर किया. मौके पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल चौधरी, टाटा स्टील स्पोर्ट्स एकेडमी व एडवेंचर प्रोग्राम के हेड हेमंत गुप्ता, सेल के जीएम अतनु मुखर्जी व अन्य लोग मौजूद थे. इस समझौते का उद्देश्य सेल के कर्मचारियों के लिए आउटबाउंड लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रमों को जारी रखना है. टीएसएएफ 2017 से सेल के साथ मिलकर कार्य कर रहा है. पिछले आठ वर्षों में टीएसएएफ ने 100 से अधिक साहसिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये है. टीएसएएफ द्वारा संचालित आउटबाउंड कार्यक्रमों में सेल के 2000 से अधिक कर्मचारी भाग ले चुके हैं.

The post Tata Steel Adventure Foundation Signs MoU with SAIL’s MTI : टीएसएएफ और सेल एमटीआइ के बीच हुआ एमओयू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top