Hot News

जनता सर्वोपरि, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: झामुमो

रंका. झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला एवं अनुमंडल कमेटी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए जनता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि झामुमो अपने संविधान, नीति और सिद्धांतों के अनुरूप चलने वाली एक अनुशासित पार्टी है, जहां गुटबाजी, व्यक्तिगत वर्चस्व या मनमानी के लिए कोई स्थान नहीं है. नेताओं ने कहा कि पार्टी की स्थापना शोषित-वंचित, आदिवासी, मूलवासी, दलित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुई है और यही इसकी पहचान है. जनता के हितों के खिलाफ किसी भी प्रकार का अन्याय, अत्याचार या शोषण पार्टी को स्वीकार नहीं है. यदि कोई कार्यकर्ता, पदाधिकारी या समर्थक जनता के शोषण में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो. झामुमो ने स्पष्ट किया कि संगठन के भीतर शिकायत निवारण की मजबूत व्यवस्था मौजूद है. सार्वजनिक मंचों या मीडिया के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप करना गंभीर अनुशासनहीनता है. संगठन और जनता का हित सर्वोपरि रहेगा तथा दबंगई या वर्चस्व की स्थिति में बिना दबाव कार्रवाई होगी. मौके पर ज़िलाध्यक्ष शंभू राम, मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, तनवीर आलम ख़ान, मनोज ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल अंसारी, ज़िला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रतन सिंह, प्रमुख लिलावती देवी सहित प्रखंड कमेटी एवं पंचायत अध्यक्ष-सचिव उपस्थित थे.

The post जनता सर्वोपरि, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: झामुमो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top